दोघट/दाहा (बागपत)। निरपुड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक सप्ताह से बंद गोवंशीय पशुओं को गोशाला में न भेजने के विरोध बृहस्पतिवार को किसानों की पंचायत हुई। निर्णय लिया कि जब तक प्रशासन कोई प्रबंध नहीं करता, तब तक ग्रामीण गोवंशीय पश्ुाओं को नहीं छोड़ेंगे।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह प्राथमिक विद्यालय में बेसहारा गोवंशीय पशु बंद हैं। स्कूल के बाहर ग्रामीण धरना देकर बैठे हैं। गोवंशीय पशुओं के लिए ग्रामीणों ने चारा, पानी का प्रबंध कर रखा है। समय-समय पर प्राइवेट चिकित्सक उनकी देख रेख भी कर रहे है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई भी प्रबंध नहीं कराया है। निर्णय लिया कि जब तक प्रशासन कोई प्रबंध नहीं करता, गोवंशीय पशुओं को नहीं छोडे़ंगे। अध्यक्षता बाबा भोलर ने की। संचालन मांगेराम आर्य ने किया। इसमें नहार सिंह दरोगा, बिजेंद्र राणा, निश्चय राणा, हरपाल आर्य, सूबेदार प्रताप सिंह, मिंटू राणा, योगेश राणा, इंद्रपाल, चांदवीर, राजीव राणा, प्रवेंद्र राणा, विवेक राणा, जयपाल आदि उपस्थित रहे।