बागपत। कांग्रेस की जनभागीदारी मार्च किशनपुर बराल गांव में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वक्ताओं ने बताया कि 114वें दिन यात्रा गांव में पहुंची है। इसका स्वागत किया उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री एवं पंचायती राज संगठन के संयोजक तरूण पटेल ने सभा को संबोधित किया। शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में यात्रा के पहुंचने पर यहां भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद यात्रा डौला गांव पहुंची। पिलाना भट्ठा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, दीपक शर्मा, परवेज राणा, अय्यूब चौधरी, संदीप सिंह, मोहम्मद शाद, फरीद, देवेंद्र चौहान, सुहेब खान, मोहसिन खान मौजूद रहे।
नियमित बिजली आपूर्ति करने की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में बिजली कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। गत बुधवार को भी दिनभर गुल रहने के बाद रात में बिजली आई। बृहस्पतिवार को भी यह हाल रहा है। इससे लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। कस्बे के लोगों ने नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने की मांग की।