बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में जलभराव और बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। परिचित तक उनके घर आने को तैयार नहीं है। समस्याओं के विरोध में लोगों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। समाधान न होने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी।
खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के लोग समस्याओं से त्रस्त है। यहां पर न तो जल निकासी का कोई प्रबंध है और न ही बिजली का। बस्ती में ढाई से परिवार के लोग गुजर बसर कर रहा है। रास्तों में जलभराव ने जीना दुस्वार कर दिया है। ऊर्जा निगम की ओर से बस्ती के लिए 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रखवाया हुआ है। ओवरलोड होने के कारण आए दिन फुंक जाता है। विभाग से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कर्मचारी आए, लेकिन बस्ती के लोगों से तीन हजार रुपये की मांग की है, न देने पर वापस चले गए। बस्ती की समस्या पर अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। चेतावनी दी जल्द जलनिकासी और बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया जाएगा। अफसरों के दफ्तरों पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया जाएगा। हंगामा करने वालों में हनीफ, लतीफ, हारूण, ईनाम, उमीद, सत्तू, गफ्फार, ईमाम हसन, पूर्व प्रधान शौकीन, अली शेर, हनीफ, नौशाद, आशु, ईनाम, तौफिकार, रियाजू मौजूद रहे।