फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें किसान:डॉ. तालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव में बुधवार को आईपीएल के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी हुई। इसमें किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने पर विचार हुआ और प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में में कृषि विशेषज्ञ आईपीएल के उत्तर प्रदेश प्रबंधक डॉ. धर्मेंद्र तालियान ने कहा कि किसान अपने खेत की मिट्टी का नियमित रूप से मृदा परीक्षण कराए। पैदावार बढ़ाने के लिए उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करें। उन्होंने रबी व खरीफ फसलों की उन्नत बीज प्रजातियों, खरपतवारों से बचाव, उर्वरकों की मात्रा, सिंचाई प्रबंधन की जानकारी दी। विपणन प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र सोलंकी ने पशुपालन अपनाने की अपील की। गोष्ठी में सोहनवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजयपाल, जय कुमार, दिनेश, अजय कुमार, अरुण, प्रवीण, इंद्रपाल, बिजेंद्र, राजपाल, बाबू, राजवीर, महक सिंह, राजेंद्र आदि प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया। इसकी अध्यक्षता प्रो.बलजीत सिंह आर्य ने की। संचालन विश्वपाल सोलंकी ने किया। इसमें परियोजना अधिकारी संदीप बालियान, क्षेत्राधिकारी सुनील आर्य, नीरज सोलंकी, अखिलेश प्रधान, वेदपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, देशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें