बागपत। बिलौचपुरा गांव स्थित सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के संचालक मोहित ने सीएससी के माध्यम से पौने दो करोड़ रुपये बिजली का बिल जमा करा दिया। इस पर उन्हें आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र और लैपटॉप से सम्मानित किया है। मोहित ने देश में 10वां और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
बिजली के बिल की वसूली बढ़ाने के लिए सरकार ने ऊर्जा निगम को सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) को बिजली के बिल जमा करने की जिम्मेदारी दी। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक रोहित राजपूत ने बताया कि आईटी मंत्रालय ने सर्वे कराया कि किस सेंटर पर सबसे अधिक बिजली के बिल जमा हुए। इसमें बागपत के बिलौचपुरा गांव निवासी मोहित का नंबर पूरे देश में 10वें और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। संचालकों में हौसला बढ़ाने के लिए मंत्रालय की ओर से सम्मान समारोह निर्धारित किया। आईअी विभाग के केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दिल्ली में मोहित को एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उसने तीन माह में पौने दो करोड़ रुपये सेंटर के माध्यम से बिल जमा किए हैं।
मोहित ने बताया कि 27 नवंबर को बिल जमा करना शुरू किए । तीन माह के अंतराल में उसने पौने दो करोड़ रुपये के बिल जमा किए हैं। अभी तक सबसे अधिक 1.70 लाख रुपये का बिल जमा कर चुका है। हर रोज अभी भी 90-100 लोगों के बिलों को सेंटर के माध्यम से जमा कर रहा है।
अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने बताया कि सीएससी सेंटर के माध्यम से काफी मात्रा में बिल जमा हो रहे है। दफ्तरों पर वर्क लोड कम हुआ। वहीं इससे युवाओं का रोजगार बढ़ा है। विभाग की ओर से प्रत्येक बिल जमा करने के 20 रुपये दिए जाते है।
गांव-गांव जाकर मोहित ने लगाए कैंप
बागपत। बिलौचपुरा गांव के मोहित ने बिजली के बिल जमा करने के लिए गांव-गाव में जाकर कैंप लगाया। जहां पर उसने बिजली उपभोक्ताओं के बिलों को जमा। इससे लोगों को लाभ मिला तो सेंटर पर लोग पहुंचने शुरू हो गए है।