फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 करोड़ की कीमत पर मिल में लगेगा एथेनॉल प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
1600 करोड़ से मिल मेें लगेगा एथनॉल प्लांट
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर चीनी मिल के वाइस प्रेसिडेंट विपिन कुमार सिंह ने कहा कि उमेश मोदी का देश और विदेश में कारोबार है। वे विदेश में आते-जाते रहते हैं। वे विदेश भाग जाएंगे, यह कहना गलत है।
विज्ञापन

वे मंगलवार को मलकपुर चीनी मिल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मलकपुर चीनी मिल में एथनॉल का प्लांट लगाने जा रहे हैं। इस पर 1600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जो आगामी सत्र तक शुरू होने की संभावना है। उमेश मोदी जब प्लांट लगा रहे हैं तो विदेश भागने का क्या मतलब। उन्होंने बताया कि 300 करोड़, 11 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान किसानों को मिल द्वारा करना बाकी है। बैंक से इस संबंध में ऋण लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मिल द्वारा इस बार रिजेक्ट वैराइटी लेने से मना करने के बाद रिकवरी आ रही है। जो पिछली बार बहुत कम थी। रिकवरी अच्छी आने के कारण चीनी का उत्पादन भी अधिक होगा। उन्होंने कहा कि मिल को और अच्छा बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं और समय पर गन्ने का भुगतान किसानों को हो इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं। मिल से जुडे़ किसान भी मिल प्रशासन की कार्यशैली व समय पर तौल कार्य पूरा होने से खुश है। जल्द ही किसानों को उनकी गन्ने की फसल का बकाया भुगतान भी दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें