दोघट (बागपत)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समस्याओं को लेकर गढ़ी कांगरान के सौरभ तोमर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगे। इसी कार्यक्रम के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज तवेला गढ़ी में गोष्ठी का आयोजन किया। सौरभ तोमर ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कहने को तो संपन्न क्षेत्र है, लेकिन असुविधाओं को देखकर क्षेत्र अभी भी पिछड़ा ही माना जाएगा। किसान उन्नत खेती कर रहा है, लेकिन आसपास मंडी न होने के कारण किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। क्षेत्र से होकर बह रही नदियों में प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे आसपास के गांवों में बीमारी फैल रही है। यातायात सुविधाएं, शिक्षा की अव्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, किसानों की बदहाली, पर्यटन स्थल जर्जर हो चुके हैं। क्षेत्र का जलस्तर दिन प्रतिदिन गिर रहा है। इसे रोकना जरूरी है। वह मुंबई में रह कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य रूकमपाल यादव, देवेंद्र पूर्व प्रधान, प्रधान मांगेराम आर्य, पप्पन राणा, नरेंद्र आर्य, नीरज वेदवान, पूर्व प्रधान वेद सिंह, बलवान सिंह, श्रीपाल, सतेंद्र, कृष्णपाल, संजीव, राजवीर, नरेश पाल, गजे सिंह, रोहित शर्मा, हरपाल आर्य मौजूद रहे।