फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कर्मचारियों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बागपत। कलक्ट्रेट में दूसरे दिन शुक्रवार का भी उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का धरना जारी रहा। पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर धरना दिया गया। धरने के दूसरे दिन कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया। शासन ने पूर्व में आश्वासन दिया गया था अब वादाखिलाफी की गई है, जिसके चलते कार्यालय में तालाबंदी करते हुए धरना दिया दिया। उनकी मुख्य मांगे हैं, डीएम कार्यालय का नाम मिनी सचिवालय, कर्मचारी संवर्ग को दस प्रतिशत पदों पर नायब तहसीलदार के पदों पर प्रोन्नति, पदोन्नति की बाध्यता समाप्त करने, कर्मचारियों ने पहले की तरह अर्जित अवकाश का भुगतान देने की भी मांग की। एक महीने में मांगों का समाधान नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र कुमार, शैलेष कुमार, मोहम्मद यूनुस, राजकुमार यादव, सरिता चौहान, मंजूलता शर्मा, प्रिया, सीमा जैन, सरोज रानी, भीष्म सिंह, चंद्रशेखर, रीना, सत्यवती, अशोकपाल, राजीव कुमार, शिवेंद्र त्रिपाठी, वेदप्रकाश, नरेश चंद्र शर्मा, शकील अहमद, नवनीत कुमार सक्सेना, गुफरान अहमद, ममता, दिनेश कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें