चीनी मिल ने पहले दिया बीज, अब नहीं खरीद रही गन्ना
बागपत। मलकपुर मिल समिति के किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। वहीं सरूरपुर कलां गांव के किसान डीसीओ से मिले। क्षेत्र की गन्ना समस्या से अवगत कराया। फतेहपुर पुट्ठी गांव के किसानों ने डीसीओ से मिलकर बताया कि मलकपुर चीनी मिल ने जो बीज दिया था, अब चीनी मिल उसे ही खरीदने को तैयार नहीं है। किसान परेशान हैं। प्रभारी डीसीओ विनीत कुमार ने जांच का भरोसा दिलाया।
मलकपुर मिल समिति के किसानों ने बताया कि रकबे और जमीन के अनुसार पर्ची का आवंटन, मृतक आश्रित बांड को जल्द देने, किसानों को पर्ची कलेंडर मुहैया कराने, अलग-अलग मिलों की सप्लाई को एक जगह जोड़ने, मैसेज द्वारा उपलब्ध सूचना से पर्ची तौलने, पर्ची समस्या सीमा समाप्त होने पर तुरंत बाद उसे अपडेट कराने, किसानों का पर्ची डाटा नेट पर अपलोड करने और सामान्य प्रजाति का गन्ना समय से लेने की मांग की गई। रविंद्र हट्टी, कमल कुमार, धर्मवीर सिंह, प्रवीण शर्मा, यतेंद्र सिंह, बबलू, वीरेंद्र, देशपाल सिंह, ओमवीर सिंह, अंकुर कुमार, सुशील कुमार, विकास तोमर मौजूद रहे।
सरूरपुर के किसानों ने बताया कि घटतौली बंद कराने, मोबाइल एप पर पर्ची की जानकारी देने, सरूरपुर कलां गांव में इंडेंट बढ़ाने, कुछ की पर्चियां छूट गई और कुछ की बढ़ गईं, इसे सही कराया जाए, जिन किसानों का गन्ना छूट गया है, सर्वे कराकर उन्हें चालू कराए जाने की मांग की गई। सुभाष नैन, विनोद, कोमिल, सुधीर, कपिल, सतेंद्र, राजीव, विनोद, जयप्रकाश मौजूद रहे। फतेहपुर गांव के किसान पिंटू, निर्दोष तोमर, कीरत सिंह, ईश्वर सिंह, सुबे सिंह, मंजू सिंह, धर्मपाल, कृष्णपाल और राजेंद्र मौजूद रहे।