फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला
विज्ञापन

बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल से जुड़े किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर गन्ना किसानों की समस्याएं बताईं और इनके समाधान की मांग की।
रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि किसानों को रकबे और जमीन के अनुसार पर्ची आवंटित की जाए। किसानों को पर्ची कलेंडर मुहैया कराया जाए। मलकपुर समिति का समस्त स्टाफ समय पर हर दिन बैठकर किसानों की समस्या का समाधान कराए। किसानों का बेसिक कोटा तय किया जाए। किसानों को पर्ची का संदेश मोबाइल पर उपलब्ध कराया जाए। भिन्न-भिन्न मिलों की सप्लाई को एक जगह जोड़ा जाए। डीएम ने मांगों पर कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कमल कुमार, प्रवीण शर्मा, यतेंद्र सिंह, बबलू, देशपाल सिंह, ओमवीर सिंह, अंकुर, सुशील, विकास तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें