फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जकार्ता में दम दिखाएंगे बागपत के दिलेर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जकार्ता में छह अक्तूबर से शुरू होने जा रहे पैरा एशियाई खेलों में बागपत के पैरा एथलीट दमखम दिखाएंगे। अर्जुन अवार्डी अंकुर धामा के अलावा निशानेबाज दीपेंद्र खेलों में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

इंडोनेशिया के जकार्ता में छह से 13 अक्तूबर तक पैरा एशियाई खेल चलेंगे । इसमें 43 देशों के खिलाड़ी 18 खेलों में दमखम दिखाएंगे। खेकड़ा के अर्जुन अवार्डी एथलीट अंकुर धामा इन खेलों में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। अंकुर धामा के भाई गौरव धामा ने बताया कि इस पर वह 800 और 1500 मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। पिछले एशियाई खेलों में अंकुर ने दो पदक जीते थे, लेकिन वह स्वर्ण पदक से चूक गया था। इस पर अंकुर से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
बिनौली की वीर शाहमल एकेडमी का निशानेबाज दीपेंद्र भी इन खेलों में भाग लेगा। दीपेंद्र ने पिछले माह ही पैरा वर्ल्ड कप में रजत और गोल्ड मेडल जीतकर नाम कमाया है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दीपेंद्र से भी पदक की उम्मीद है। कोच अमित श्योराण कहते हैं कि दीपेंद्र पूरी लय में है और उनसे पदक की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन



तीरंदाजी कोच बनाए गए हैं कुलदीप
बागपत। धनौरा गांव के कुलदीप वेदवान को तीरंदाजी कोच बनाया गया है। वह भी भारतीय तीरंदाजों के साथ जकार्ता गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय तीरंदाज इन खेलों में पदक का सपना पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें