बागपत। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से 21 अक्तूबर को कानून रैली होगी, जिसकी तैयारियां कार्यकर्ता और पदाधिकारी कर रहे हैं। रैली को सफल बनने के लिए बड़ौत रोड स्थित बंधन बैंक के पास कार्यालय खोला गया। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इसका शुभारंभ किया।
अनिल चौधरी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से भारत गृहयुद्ध की ओर अग्रसर है। इसके निराकरण के लिए संसद में शीघ्र ही जनसंख्या कानून का बिल पेश किए जाने को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। 21 अक्तूबर की रैली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा, साक्षी महाराज तथा जिले के अनेक महत्वपूर्ण लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। रैली में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जिला अमरोहा की टीम के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संयोजक व अन्य पदाधिकारियों की टीम भी अगले एक महीने क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर कानून की मांग पर समर्थन मांगेगी। जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र कुमार, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, हरेन्द्र प्रधान, महेश आर्य, रामकुमार पंवार, संस्था की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, कपिल बंसल, प्रियंका आर्य, अर्चना चौधरी, नीरज धामा, सुंदर सैनी, नवीन गर्ग, मनोज धामा, नरेश वर्मा, राकेश आर्य, शिवकुमार मौजूद रहे।