फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को विज्ञान के उपयोग की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया। इसमें प्रो. केएस सिंह व उनके सहायक नकुल राठी व आशीष गुप्ता ने विज्ञान व उसके उपयोग की बच्चों को जानकारी दी। साथ ही प्रयोगात्मक तरीके से छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिस्टर जस्सी जोश ने उनका स्वागत किया और कक्षा 12 की वंशिका पंवार ने आभार जताया।
विज्ञापन


प्रांतीय सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 29 से
बड़ौत। कोताना रोड स्थित विजयीभव विद्यापीठ पर 29 व 30 सितंबर को होने वाली 8वीं राज्यस्तरीय सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर है। यह जानकारी चेयरमैन सतीश मान ने दी।

बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का निर्णय लिया
बड़ौत। श्री गुरू रविदास सेवा समिति लौहड्डा ने बुधवार को हरिजन चौपाल मेें बैठक कर कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों को स्कूल के बाद एक से दो घंटा निशुल्क पढ़ाने का निर्णय लिया। समिति के इस निर्णय की ग्रामीणों ने सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, जगदीश, पूजा, अमित, पूरण, अरुण, संदीप आदि रहा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
बड़ौत। बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा मेें बुधवार को क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें समापन अवसर पर बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, हरचंद मल इंटर कॉलेज टीेकरी ने टीम ने भाग लिया। इसमें बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा विजयी रही। इस अवसर पर प्रियांशु, निशांत, अर्जुन, राजा, अजय शर्मा, लवदीप, अरूण, अभिषेक, तुषार, शाहरुख आदि का 15 व 16 अक्टूबर को होने वाले जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें