बागपत। कोर्ट रोड पर कोतवाली के पास दो बाइकें आपस में टकरा गई। बाइक सवार दो युवकों ने दूसरे बाइक सवार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
निवाड़ा गांव निवासी साजिद पुत्र जुम्मा बुधवार को बाइक ठीक कराने के लिए बागपत में आया था। उसने बताया कि बाइक ठीक कराने के बाद वह बाजार में सामान लेने के लिए जा रहा था। जब वह कोर्ट रोड पर कोतवाली के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लात-घूसों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घायल ने अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।