फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन की धमकी के मामले ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

फतेहपुर गांव में दलित और कश्यप समाज के लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन की धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को गांव में समाज के लोगों की पंचायत हुई। इसमें पुलिस-प्रशासन को फिर से चेताया कि यदि चारों युवकों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस नहीं गए तो 600 लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद महाराज समाधि स्थल पर सभागार में आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांव के कुछ लोग दलित और कश्यप समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रही है। वे कई बार पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिले, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस के डर से कई दलित परिवार गांव छोड़कर चले गए हैं। पुलिस उनकी मदद करने की बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। निर्णय लिया कि दलित युवकों पर दर्ज कराए झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए और उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया तो दोनों समाज के लोग धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म कबूल कर लेंगे। पंचायत अमित, रेखा देवी, कपिल, विकास, रवित कुमार, पिंकी, नीटू, धीर सिंह, पीतम सिंह, उमेश कुमार, सुरेंद्र, महक सिंह, लोकेश कुमार, राजकुमार, लीलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें