बड़ौत (बागपत)।
निजी पब्लिक स्कूलों में शिक्षा का अधिकार निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम 2009 के तहत प्रवेश न मिलने पर सोमवार को अभिभावकों ने पहले छपरौली रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम से इसकी शिकायत की।
अभिभावकों ने कहा प्राइवेट स्कूल प्रबंध समिति बीएसए द्वारा जारी लेटर को लेने और आदेश मानने को मना कर रहे हैं। स्कूलों मेें दाखिला बंद हो गया है यह कहकर वापस किया जा रहा है। बताया कि पहले भी इस संबंध में जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने नगर के दर्जनों निजी स्कूल संचालकों पर प्रवेश न लेने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रवेश नहीं मिला तो उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इनमें बिट्टू, सलीम, अरशद, मुशर्रफ, कल्लू, हुकम अली, अरबीना आदि रहे।