फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मुछाल का नार्दन योग फेस्टिवेल अंबाला के लिए चयन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अंबाला में 20 और 21 जून को भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली द्वारा आयोजित नादर्न योग फेस्टिवेल में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर का चयन हुआ है। इसकी सूचना पर कॉलेज प्रशासन सहित प्रोफेसरों मेें हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र अंबाला मेें 20 और 21 को योग फेस्टिबेल कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल को स्काउट गाइड योग प्रशिक्षक के रूप में चयनित किया। डॉ. मुछाल को भारत स्काउट गाइड नादर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर अरूप सरकार के द्वारा भेजे पत्र से प्राप्त हुई है। डॉ. मुछाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तरी भारत के आठ राज्य के लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग पाठ्यक्रम का अभ्यास कराया जाएगा। इससे पूर्व भी डॉ. मुछाल को जम्मू मेें आयोजित हुए नेशनल योग इंस्ट्रक्टर कोर्स में प्रशिक्षक नियुक्त किया जा चुका है। खुशी जताने वालों में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. गोविंद बाबू, डॉ. किरण गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें