बड़ौत (बागपत)। भारतीय सैन्य समाज कल्याण ट्रस्ट की बैठक गुराना रोड कार्यालय पर हुई। इसमेें समाज की एकता और शिक्षा पर बल दिया । वहीं देश मेें जल का अति दोहन और पर्यावरण प्रदूषित होने पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा चलाएं सफाई अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बल दिया। इसकी अध्यक्षता कवल सिंह ने की। संचालन फेर सिंह ने किया। इसमेें जयपाल सिंह, मनोज कुमार, दिनेश सैन, रमेश चंद, अरविंद कुमार, संजय सैन, उज्ज्वल सैन आदि रहे। ब्यूरो