फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नैथला मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में चार युवक घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।
बड़ौत के पठानकोट मोहल्ला निवासी शाहरुख पुत्र इकबाल, मुन्ना पुत्र हफीज बाइक पर बागपत जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सुल्तानपुर दिल्ली निवासी उदयवीर पुत्र शीतल दिल्ली जा रहा था। हाईवे पर नैथला मोड़ के पास बागपत की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसमें दोनों बाइक सवार सहित कार चालक शहनवाज पुत्र महमूद निवासी बुढ़ाना घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उदयवीर को जीटीबी अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइकों को हाइवे से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर गाड़ी पलटी
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित होकर टाटा 407 सड़क के बीचों बीच पलट गई। इस कारण हाइवे पर जाम लग गया। गाजियाबाद निवासी गाड़ी चालक विनोद कुमार ने बताया कि वह गाड़ी में कपड़े लेकर पानीपत से गाजियाबाद जा रहा था। सड़क के गड्ढा होने के कारण गाड़ी पलट गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर गाड़ी को हाइवे से हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें