फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन


बागपत/दोघट। डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जिले में बाबा भीमराव आंबेडकर की छह मूर्तियां है। मूर्तियों और कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस असामाजिक तत्वों पर निगाह रखेगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए बाबा साहब की मूर्तियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जगह-जगह कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। विभिन्न राजनैतिक पार्टियां भी कार्यक्रमों के आयोजन करेगी। जिले में दाहा, किशनपुर बराल समेत छह गांवों में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं। वहीं अंबेडकर जयंती पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जनपद में छह मूर्तियां लगी हुई है। सभी मूर्तियों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं जगह-जगह होने वाले कार्यक्रमों में भी पुलिस तैनात रहेगी। किसी को भी माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। जनपद के सभी थानाध्यक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए है कि यदि कोई भी अशांति फैलाने का काम करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस असामाजिक तत्वों पर निगाह रखेगी।
विज्ञापन

----------------
बाबा की प्रतिमा को नहलाया
बागपत। दोघट क्षेत्र के दाहा गांव में शुक्रवार को दलित समाज के लोगों ने रविदास मंदिर में लगी अंबेडकर की प्रतिमा को पानी से साफ किया। यहां पर भी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, राजूनाथ, भोपाल, गोविंद्र, विनोद, सोनर, जगदीश, सोदान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------------
सियासी दलों ने की तैयारी
बागपत। रालोद ने खेकड़ा में कार्यक्रम की तैयारी की है, जबकि भाजपा भी विभिन्न स्थानों पर जयंती मनाएगी। इसके अलावा ग्राम स्वराज अभियान भी शुरू होगा। बसपा सहित अन्य दल भी अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजन की तैयारी में जुटे रहे।
----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें