बागपत। पुलिस ने तीन कुख्यात बदमाशों को कोर्ट में पेश किया। पटियाला पुलिस कुख्यात अमित भूरा को कोर्ट में पेशी पर लेकर आई। सोनीपत पुलिस ने चिंदौड़ी निवासी नीरज उर्फ चीता को कोर्ट में पेश किया। जिला कारागार से सुनील राठी को पुलिस घेरे में पेशी पर लाया गया। पेशी होने के बाद सभी बदमाशों को पुलिस वापस ले गई।