बड़ौत (बागपत) ।
भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि पांच अप्रैल को गाजियाबाद के रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में महा रैली एतिहासिक होगी। उन्होंने समाज के लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की।
वे शनिवार को वाजिदपुर गांव में समाज की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच अप्रैल को गाजियाबाद के रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज जयंती एतिहासिक होगी। इसमें प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भाग लेंगे । उन्होंने कहा रैली में भाग लेने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है ।
इसकी अध्यक्षता हीरालाल कश्यप ने की। संचालन राज कुमार एडवोकेट करेंगे । इसमें सुभाष कश्यप, रामशरण कश्यप, नीरज प्रधान, प्रवीण कश्यप, रमेश कश्यप, सत्यवीर कश्यप, कुसुम कश्यप, रामशरण कश्यप, मंजीत कश्यप, भंवर सिंह कश्यप, रामशरण कश्यप, ओमपाल कश्यप, रामपाल सिंह कश्यप आदि शामिल थे।