फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के शूटर का आस्ट्रेलिया में जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया मेें चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप मेें खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के शूटर ने दमदार प्रदर्शन कर दो पदक जीते। सूचना पर शूटरों में हर्ष की लहर दौड़ गई। शूटरों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शूटर के बड़ौत आगमन पर स्वागत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

खेल इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के अध्यक्ष भगत सिंह ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में 19 से 29 मार्च तक आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप चल रहा है। इस चैंपियनशिप मेें एकेडमी के शूटर गौरव राणा निवासी निरपुड़ा ने दमदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्पर्धा मेें सिल्वर मेडल और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। एकेडमी के अध्यक्ष ने बताया कि शूटर का एकेडमी पर पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। खुशी जताने वालों में उदित, उज्ज्वल, आदित्य, विवेक, कुनाल, वंश, जितेंद्र तोमर, नवीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें