फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपरधियों पर शिकंजा कसने के लिये नगर में लगे सीसीटीवी कैमरें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नगर के सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली-सहारनपुर रोड चौराहा, फूंस वाली मस्जिद, संजय मूर्ति, शिव मूर्ति व अन्य स्थानों पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि एसपी जयप्रकाश के आदेश पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरूआत की गई है ताकि अपराध कर भागने वाले बदमाशों को दिल्ली बस स्टैंड चौराहे पर सीसीटीवी कैमरों में कैद किया जा सके। इसी प्रकार नगर में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर भी सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। बृहस्पतिवार को दिल्ली बस स्टैंड चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


छात्रों में लात घुसे चले
बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर परीक्षा के बाद दो छात्र गुटों में लात घुसे चले, इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर छात्र भाग निकले।
विज्ञापन


युवक के खिलाफ तहरीर दी
बड़ौत। कोतवाली के एक मोहल्ले से एक पड़ोसी युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें