बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल में बृहस्पतिवार को पिंक-डे धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत दी और जमकर धमाल मचाया। मेधावियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेन्द्र जैन, हिमांशु जैन, अक्षत जैन, ऋषभ जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि इतिहास में भी गुलाबी रंग का बहुत महत्व था। 1857 की क्रांति के समय क्रांतिकारियों ने घर-घर जाकर गुलाबी कमल का फूल देकर क्रांति की भावना उजागर की थी। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा व शैलेन्द्र ने बताया कि गुलाबी रंग लाल रंग से बनता है और लाल हमेशा से रक्त, युद्ध और ताकत का प्रतीक रहा है। बिजेन्द्र जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को रंगों के महत्व की जानकारी मिलती है। स्कूली बच्चों ने गुलाबी रंग की वेशभूषा धारण कर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अंत मेें मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा, पूजा गोयल, रेनू जिंदल, मंजिता, इशिका, अदिति, अंजू का योगदान रहा।