बागपत। अल्पसंख्यक अधिकार परिषद की बैठक माता कॉलोनी में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस से अल्पसंख्यक जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। इसमें देशभक्ति की भावना जागरूक की जाएगी और शहीदों के बारे में बताया जाएगा। समापन 15 अगस्त को दिल्ली में होगा। भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। अल्पसंख्यक और गरीबों की बस्तियों में पहुंचकर इनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। योजनाओं की जानकारी देंगे। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष यूसुफ चौधरी ने की। संचालन डॉ. शकील अहमद ने किया। इसमें हाफिज इनामुल हसन, कारी फारूख, मौलाना वकार शाह, फुरकान, मेहंदी हसन, बब्बू सिद्दीकी, अलाऊद्दीन, जफर हयात, सरफराज, जिशान आदि मौजूद रहे।
हर रोज तौल शुरू कराने की मांग
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव के गन्ना क्रय केंद्र बी पर आठ दिन में दो बार तौल होने से किसानों को परेशानी हो रही है। जब भी तौल शुरू होती है तभी गन्ने की बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लग जाती है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान जगवीर, सोहनलाल, गौरव मलिक, मोहित, पंकज, ओमपाल, राकेश ने बताया कि कम तौल होने से परेशानी हो रही है। उन्होंने जिला गन्नाधिकारी से हर रोज तौल शुरू कराने की मांग की है।