बागपत। फैजपुर निनाना गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा शराबी महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं। एक प्राइवेट स्कूल की दीवार पर बैठक शराब पीते हैं। विरोध करने पर मारने की धमकी दी जाती है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे फैजपुर निनाना गांव के ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के पास शराब का ठेका है। इससे विद्यार्थियों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। स्कूल की दीवार पर बैठक कर शराब पीते हुए देखा जा सकता है। इससे आने जाने वाले लोगों को तो परेशानी होती है। कोई विरोध करता है तो बहु बेटियों का उठाकर ले जाने की धमकी देते हैं। बस्ती के लोग कई बार प्रशासन से ठेके को हटवाने की मांग कर चुके हैं, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से ठेके को बस्ती से हटवाने की मांग की। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें धुरेंद्र, राजीव, पवन कुमार, सरिता, पूनम, मनोज, विनोद, बबीता, महक सिंह, अंकित, प्रवीण, काला, अरविंद आर्य, गोविंद्र, गजराम, मोहित, सत्यपाल, राज कुमार, नीटू कुमार, अंकित, ऋषिपाल आदि रहे।