फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर रंगोली बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय यूनिट का एक दिवसीय शिविर महावीर हॉल में आयोजित किया । शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण गर्ग ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। मतदाता दिवस पर रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को मतदान के उद्देश्य और वोट की ताकत के बारे में बताया। प्रतियोगिता मेेें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. किरण गर्ग ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें डॉ. महेश कुमार मुछाल और डॉ. विनोद कश्यप भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें