फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील में संग्रह अमीनों का कार्य का बहिष्कार और धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। संग्रह अमीनों ने लंबित मांगों को पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा और अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्थाओं को सेवा नियमावली में शामिल किया जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ाया जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्राविधान समाप्त किया जाए। उप जिलाधिकारी स्तर पर मासिक और जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से की जाए। इस मौके पर रणवीर सिंह, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, पंकज शर्मा, राजेंद्र सोम, नेमचंद, अजीत सिंह, आदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें