शिविर में योगाभ्यास कराया
बड़ौत (बागपत)। एससी बोस विद्यापीठ स्कूल मेें बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्रों को योगाभ्यास कराया गया और इसके लाभ बताए गए।
आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से आयोजित योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ योग शिक्षक रवि शास्त्री ने किया। शिविर मेें शास्त्री ने पीटी, जूडो-कराटे, पुल बनाना आदि का भी अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि हमेें अपने अभिभावकों का आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नमस्ते करना हमारी प्राचीन और वैदिक परंपरा है। बड़ों का सम्मान करने से आयु, विद्या, यश और बल की प्राप्ति होती है। लेकिन अब युवाओं में दूसरे का सम्मान करने की भावना कम हो रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। शिविर में रविंद्र शर्मा, नीरज तोमर, शिव कुमार शर्मा, रीना, प्रीति, कर्मवीर, अरूण आदि शामिल रहे।