बागपत-मेरठ मार्ग पर चीनी मिल के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। उस पर सवार दो भाईयों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
बसौद गांव निवासी दो भाई भूरा और जावेद, ईंट सप्लाई का कार्य करते हैं। वे दोनों रविवार दोपहर बाइक द्वारा दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही मेरठ रोड पर बागपत चीनी मिल के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक में आग लग गई। उन्होंने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में वहां पर बना बिटौड़ा भी आ गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और बिटौड़ा भी जल चुका था। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप का पाइप लीक होने के कारण हादसा हुआ है।
पहले भी कई वाहनों में इस तरह लग चुकी है आग
बागपत। आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। छह माह पूर्व अमीनगर सराय में चलती बाइक में आग लग गई थी। पहले पहले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो अलग-अलग कारों में आग लग चुकी है।