बागपत। गेटवे इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में 22 नवंबर बुधवार को डाक मत पत्रों से 121 कर्मचारी मतदान कर चुके हैं। बड़ौत नगर पालिका के लिए सबसे ज्यादा 91 वोट अध्यक्ष और सभासद पद के लिए डाले गए। नगर पालिका परिषद खेकड़ा के लिए दो, नगर पालिका परिषद बागपत के लिए नौ, नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी के लिए तीन, नगर पंचायत दोघट के लिए चार, नगर पंचायत टीकरी के लिए तीन, नगर पंचायत छपरौली के लिए आठ और नगर पंचायत अमीनगर सराय के लिए एक कर्मचारी ने मतदान किया था।
छपरौली में 10 बूथ पर होगा मतदान
छपरौली (बागपत)। कस्बे में निकाय चुनाव में 10 बूथ पर मतदान होगा। इसके लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ में एसआई, पांच सिपाही तैनात रहेंगे। मतदान की निगरानी के लिए अन्य कर्मचारी तैनात रहेंगे। थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ निरीक्षण करेंगे।
ड्यूटी कटवाने के लिए काटते रहे चक्कर
बागपत। शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इस दौरान अपर निर्वाचन अधिकारी एडीएम, एसडीएम और अन्य अफसर मौजूद रहे। कुछ कर्मचारी अफसरों के पास पहुंचकर चुनाव से ड्यूटी कटवाने की मांग की। इस दौरान कोई चोटिल होने की बात कह रहा था तो कोई घर में शादी होने की बात कह रहा था। एडीएम लोकपाल सिंह ने कहा मतदान कराना पहली प्राथमिकता है।