फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। तहसील में नगर निकाय चुनाव के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए । इस दौरान तहसील में चुनाव चिन्ह लेने आए प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। अब चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 29 नवंबर को होगा। बड़ौत के अलावा छपरौली, दोघट और टीकरी के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए ।
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर पालिका के अध्यक्ष एवं 25 वार्डों में चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को तहसील में चुनाव चिह्न का आवंटन किया। मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही अध्यक्ष एवं सभासद पद के प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न लेने के लिए पहुंचना शुरू हो गया। निर्धारित 3 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष पद की प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए । उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, तहसीलदार जसधीर सिंह समेत सभी तहसील कर्मी मौजूद रहे।

पर्ची से किया चुनाव चिह्न का फैसला
बागपत। तहसील में दो प्रत्याशी एक चुनाव चिह्न पर अड़ गए। बागपत पालिका के लिए दोनों प्रत्याशियों ने एक ही चुनाव चिह्न पर अपना दावा किया। इस पर पर्ची निकालकर चुनाव चिह्न का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें