बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी कैडेटों ने मंगलवार को विश्व मधुमेह दिवस पर नगर के मुख्य मार्गों से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ डॉ. दिनेश बंसल ने किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते वापस एनसीसी परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि विश्व मेें मधुमेह एक महामारी का रूप ले चुका है। मधुमेह ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने से डायबिटीज हो जाता है। मधुमेह के मरीज को थकान और प्यास लगने के अलावा कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मानव के असंतुलित खानपान और अनियमित जीवन शैली के कारण मधुमेह की बीमारी बढ़ रही है। इसमें कर्नल विक्रम उप्पल, सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार जसवंत, सीएचएम सुखपाल सिंह, विपिन, मनोज, अरविंद, अनिल, रिजवान, घनश्याम, राजेंद्र, राज कुमार, प्रताप, प्रमेंद्र, अतर पाल, अशोक आदि रहे।