फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली फीडर -1 टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पूर्वी यमन नहर के बावली फीडर -1 (बावली रजबाहे) टूटने से कई किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो रही है। दूसरी तरफ सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर बुधवार को किसानों ने सिंचाई विभाग कार्यालय में पहुंचकर जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पीड़ित किसानों ने बताया पूर्वी यमन नहर से बावली फीडर 1 (बावली रजबाहे ) जुड़ा है। इससे किसान सिंचाई करते हैं। उन्होंने बताया दो दिन पहले बावली फीडर -1 अत्यधिक पानी होने के कारण टूट गया। इससे आसपास के कई किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। फीडर टूटने की सूचना लगातार जेई आदेश को दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खेतों में अत्यधिक पानी भरने से फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसान एकत्र होकर बुधवार को सिंचाई विभाग कार्यालय में पहुंचे और सिंचाई विभाग के अधिकारियों सहित जेई आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि इस दौरान किसानों को कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिले। बाद में किसान चेतावनी देकर लौट गए। इस दौरान सोहनवीर, इकबाल, राजेंद्र, भोपाल, संजीव, तेजपाल, रमेश, कंवर पाल, नीरज, सुनील शामिल रहे। दूसरी तरफ एसडीओ दिनेश ने कहा कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें