बागपत। निकाय चुनाव दीवाली के बाद नवंबर माह में होंगे। आचार संहिता अक्तूबर में लगने की संभावना है। अलग-अलग पार्टियों के सिंबल पर चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले दावेदार नए सिरे से जोर आजमाइश में जुट गए हैं। निकाय चुनाव नजदीक आते ही अब प्रचार भी जोर पकड़ेगा।
आचार संहित अगले माह 24 या 25 अक्तूबर को लगने की संभावना है। ऐसे में अब चुनाव की तैयारियों के लिए कम ही समय बचा है। भाजपा, सपा और रालोद से सिंबल पर चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले अपने-अपने बायोडॉटा भेज रहे हैं। सबके अपने-अपने दावे हैं। सिंबल हासिल करने के लिए संभावित प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से जोर आजमाइश कर रहे हैं। नवंबर माह में अगर चुनाव होते हैं तो प्रत्याशियों के पास करीब ढाई माह का ही समय है। ऐसे में चुनाव के रण में अभी से प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक देंगे। बड़ौत, बागपत और खेकड़ा पालिका क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों के बीच पोस्टर वार चल रहा है। शहर के मुख्य जगहों पर संभावित प्रत्याशियों के बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं।
ये है बागपत की स्थिति
बागपत। जिले में बड़ौत, बागपत और खेकड़ा पालिका हैं। जबकि अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, छपरौली, टीकरी और दोघट नगर पंचायत हैं। यहां प्रत्याशी अपने-अपने तरीक से तैयारी में जुटे हैं।