फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडिय़ों ने भी मांगा हक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा देने और मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा यदि केंद्रीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता तो आंगनबाड़ी का 15 हजार और सहायक का मानेदय 95 सौ रुपये होना चाहिए। मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने, 100 से 200 रुपये वार्षिक वृद्धि, चिकित्सक इलाज के समय पूरा मानदेय, वर्ष में 15 दिन का चिकित्सा अवकाश देने, दस साल पूर्ण कर चुके आंगनबाड़ी को इंक्रीमेंट लागू करने, गांव-गांव आने जाने की व्यवस्था कराने, 39 आंगनबाड़ी का 13 का माह का भुगतान दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम विवेक कुमार यादव को सौंपा। इसमें मंडल सचिव सुनीता रंगा, जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, बबीता, सुनीता, कोमल, सीमा, सुदेश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें