निजी स्कूलों के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। राम रहीम सेवा दल के सदस्य अभिभावक और बच्चे के साथ तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर पब्लिक स्कूलों में प्रवेश न होने के खिलाफ आक्रोश जताया। बाद में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभिभावक और बच्चे तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बीएसए और डीएम पब्लिक स्कूलों में शिक्षा का अधिकार निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत प्रवेश नहीं कर रहे हैं। इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें मांग की जरूरतमंद बच्चों को पब्लिक स्कूलों में प्रवेश कराया जाए। इस मौके पर मुमताज, कल्लू, सुशील, रियासत, नफीस, प्रवीण, जुलफ्किार, अरशद आदि रहे।