फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान के बयान से पूर्व सैनिकों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खान के बयान से पूर्व सैनिकों में गुस्सा
विज्ञापन

बागपत। सपा के पूर्व मंत्री आजम खान के बयान पर पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा सैनिकों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले नेता के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई ओर इस तरह के बयान न दे सकें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला भूतपूर्व सैनिक समिति की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह ने कहा सपा आजम खान देश के सैनिकों पर अमर्यादित टिप्पणी कर अपनी ओच्छी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। जो जवान दिन रात देश की सुरक्षा कर रहे हैं, उन पर अपनी राजनीति चमकाई जा रही है। ऐसे नेता के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो देश की सेना पर उल्टे सीधे बयान दें। उपाध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह खोखर ने कहा भारत की सेना अराजनैतिक, अनुशासित और परंपराओं को कायम करने वाली है। संचालन महासचिव सूबे सिंह ढाका ने किया। इसमें कैप्टन कमल सिंह, महेंद्र सिंह, महक सिंह, ब्रजपाल सिंह, हरपाल सिंह, सुभाष चंद, नारायण सिंह तेज सिंह, रमेश चंद, महावीर मलिक, भीम सिंह, विजयपाल सिंह, देशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें