फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व सैनिक ने लिया नामांकन फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वाजिदपुर गांव के पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप ने भी आवेदन फार्म लिया है। हालांकि प्रस्तावक और समर्थक जुटाना उनके लिए नामुमकिन ही है। कश्यप का दावा है कि इसके लिए वह दिल्ली में विधायकों, सांसदों और राज्यसभा सदस्यों से मिलकर अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

कश्यप युवा मंच के अध्यक्ष, पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े सुभाष कश्यप ने राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की तैयारी की है। असल में वह नामांकन फार्म लेकर आ चुके हैं और इसे दाखिल करने की तैयारी में जुटे हैं। कश्यप ने कहा कि वह नामांकन फार्म जरूर जमा करेंगे, लेकिन उनके सामने चुनौती प्रस्ताव और समर्थक वोट जुटाने की है। क्योंकि नामांकन फार्म पर इनकी सहमति भेजनी होती है। इसके बिना जमा किए गए फार्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। असल में वह पहले भी पाकिस्तान के पुतले पर लाइसेंसी हथियारों से गोली चलाने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें