फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने जनपद टॉपर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमेें यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के जनपद टॉपर को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, ग्राम प्रधान देवेंद्र व श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज ने जनपद ही नहीं मंडल में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि संस्था खोलने का उद्देश्य नगर व ग्रामीण आंचल से शिक्षा के क्षेत्र मेें अधिक से अधिक प्रतिभाएं निकालना है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2017 में इंटर व हाईस्कूल में कॉलेज मंडल में टॉप रहा है। हिलवाड़ी गांव निवासी व कॉलेज की कक्षा 10 के छात्र खुशबू शर्मा 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद ही नहीं मंडल मेें प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेधावी छात्रा को जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, ग्राम प्रधान देवेंद्र, डायरेक्टर ने ट्राफी और 11 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया। समारोह में विक्रम सिंह, राजीव तोमर, भूदेव शर्मा, नेपाल सिंह, नीटू, देवपाल, ओमप्रकाश, विनोद, महक सिंह, रामकिशन, सुखवीर, ओमवीर, राजवीर सिंह एडवोकेट, जयवीर सिंह, गुल्लू का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें