बसौद में पात्रों तक नहीं पहुंच रहा शौचालय का लाभ
बागपत। बसौद गांव के लोगों ने सीडीओ से मिलकर शौचालय निर्माण में पक्षपात का आरोप लगाया। बताया सरकार से 12 हजार का अनुदान मिलता है, लेकिन उन्हें 46 सौ रुपये दिए जा रहे हैं। लाभार्थी योजना से दूर है और अपात्रों लाभ ले रहे हैं।
सोमवार को बसौद के लोग मजबूर होकर सीडीओ चांदनी सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा शौचालय बनवाने में पक्षपात हो रहा है। अपात्रों के यहां योजना में शौचालय बनवाए, लेकिन पात्र लाभ लेने के लिए अफसर और प्रधान के पीछे घूम रहे हैं। यही नहीं सरकार से 12 हजार का अनुदान दिया जा रहा है, उन्हें शौचालय के लिए 4600 रुपये दिए जा रहे हैं। कोई शिकायत करता है उसके यहां योजना से वंचित करा दिया जाता है। लोगों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। सीडीओ चांदनी सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया पात्रों को योजना का लाभ मिलेगा। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें संजय, बिरमे, भूलेराम, आसिफ गुलफाम, अनीता, महबूब, फतेह, फूल मिजरा, जाहिद आदि रहे।