बागपत। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को स्कूलों में सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके उपलब्धि को अन्य छात्र-छात्राओं के सामने रखी। साथ ही मेधावियों से प्रेरणा लेने के लिए छात्रों छात्राओं को जागरूक किया।
पाबला बेगमाबाद गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने बताया कि इंटर में आंचल प्रथम, मनीषा धामा, कोमल धामा ने द्वितीय, गीता, ईशिता और निकेता धामा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में निधि धामा प्रथम, प्रिया द्वितीय, प्राची और मुस्कान ने संयुक्त से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रवक्ता देवेंद्र सिंह ने मेधावियों को हौसला बढ़ाया।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली-मेवला में मेधावियों को सम्मानित किया। जिलो में टॉपर की लिस्ट में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार, प्रधानाचार्य नवाब सिंह, क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा, पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, संजीव कुमार, अनुज शर्मा, प्रदीप कुमार, महेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह मौजूद रहे।
आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल में आयोजित समारोह में मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनुराधा तोमर ने बताया कि संस्था का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस मौके पर निदेशक नरेंद्र कुमार, अरूण शर्मा, सुनीता देवी, बेकनराम आदि मौजूद रहे।
चांदीनगर क्षेत्र में स्थित संत जोजेफ हाईस्कूल, ललियाना में हाईस्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। प्रबंधक फादर अलबर्ट ने मेधावियों को सम्मानित किया और शिक्षकों को बधाई दी। इलमें राजवीर सिंह, ब्रहमप्रकाश, रविंद्र पाल वर्मा, धीरज कुमार सिंह, भारत भूषण, जीवन लता, अंकुर गुप्ता, शांति आदि मौजूद रहे। बिनौली क्षेत्र के ग्वाली खेड़ा गांव में स्थित चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज में मेधावियों को पुरस्कृत किया। संस्था के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने छात्रों को छात्रों को संबोधित किया। अच्छे अंक प्राप्त करने वालो से छात्रों से अन्य छात्रों को प्रेरणा लेनी चाहिए। हाई स्कूल में जनपद की मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले निखिल व इंटर में जनपद में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली संजना मोघा व अनुराधा, साक्षी जैन, प्रगति शर्मा, विकास कुमार आदि मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इसमें प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, संस्था महासचिव रवि पंवार, राजीव गुप्ता, देशपाल सिंह तोमर, ममतेश मोघा, उमेश मोघा, संदीप राणा, प्रवीण, किरण पाल, नीतू राणा, बीना, सरिता आदि मौजूद रहे।