फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 12 बजे तक 25 गांवों की बिजली आपूर्ति रहेगी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 12 बजे तक 25 गांवों की बिजली आपूर्ति रहेगी ठप
विज्ञापन

बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित 220 केवीए बिजलीघर में ट्रांसमिशन का कार्य होने के चलते मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल सहित 25 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद पूर्व की तरह विद्युत सप्लाई होगी।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने बताया कि 220 केवी बिजलीघर में मंगलवार की सुबह आठ बजे से 12 बजे तक विद्युत संबंधित कार्य होगा। इस कारण बिहारीपुर, मीतली, डौला फीडर और जिला अस्पताल फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली की सप्लाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर कार्य थोड़ा अधिक हुआ तो एक बजे तक चल सकता है। इसके बाद पूर्व की तरह बिजली की आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा संबंधित बिजलीघर से जुड़े गांव के लोगों को किसी भी तरह की परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समय पर बिजली सुचारु हो जाएगी। उधर जिला अस्पताल में गर्मी के चलते बिजली न आने पर थोड़ी बहुत परेशानी उठानी पड़ सकती है। गर्मी से निजात दिलाने के लिए अस्पताल प्रशासन को जनरेटर चलाना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बिजली गुल रहने से होगी परेशानी
बागपत। गर्मी के मौसम में दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिला अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में मरीज परेशान होंगे। पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें