बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज मेें हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य में अभी गति नहीं पकड़ पाया है। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस मूल्यांकन केंद्र पर 484 परीक्षक व 51 उपप्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार मूल्यांकन कार्य में उन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके चलते ऐसे शिक्षक मूल्यांकन कार्य में नहीं पहुंच रहे हैं। उप नियंत्रक यशपाल शास्त्री, पर्यवेक्षक डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि दर्जनों परीक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं, इससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है।
30 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में चल रहे यूपी बोर्ड इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में 276 परीक्षकों ने 35000 कापी की जांच कर ली है। उप नियंत्रक जयपाल शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन में 120 परीक्षक अनुपस्थित रहे है। बाकी शांतिपूर्ण कॉपियों की जांच की जा रही है। शिक्षक नेता उमेश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों से पूछताछ की। उनकी समस्याओं को सुना।