बड़ौत (बागपत)। जेवी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और कंपोस्ट खाद निर्माण केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विवि अनुदान आयोग द्वारा नामित सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ज्योति जुनेजा, प्रो. एसके गर्ग, कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह और डॉा. अरुण सोलंकी ने किया। डॉ. अरुण सोलंकी ने बताया कि कॉलेज में विवि अनुदान आयोग द्वारा प्रदत्त सीपीई धनराशि के तहत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, कंपोस्ट खाद निर्माण केंद्र, आयुर्वेदिक पौध-रोपण केंद्र एवं लैंग्वेज लैब केंद्रों का एक साथ शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में आए छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों सहित अन्य को सुलभ अवसर के रूप में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को आवश्यक बताया और कहा कि इससे महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसमें कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा, डॉ. अलका रानी, डॉ.. सतीश चंद शर्मा, डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. निर्मला, डॉ. मदन पाल, डॉ. अरविंद त्यागी, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. उर्वेंद्र, डॉ. सतेंद्र, अमित कुमार, पूनम, रवित आदि रहे।