महिला के लिए पर्दा बेहद जरूरी - आलिमा
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में मदरसा मोहसिनुल उलूम में सालाना जलसे का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने तकरीर में फरमाया कि महिला के लिए पर्दा बेहद जरूरी है।
सोमवार को रटौल गांव में ईदगाह के समीप मदरसा मोहसिनुल उलूम में सालाना जलसा हुआ। आलिमा खदीजा ने कहा कि महिलाओं के लिए पर्दा बहुत जरूरी है। बच्चों को दीनी के साथ दुनियावी तालीम भी दी जानी चाहिए। मौलाना खालिद ने कहा कि दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी है। मदरसों में बच्चों के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। इससे सीखकर बच्चे अपना भविष्य बना सकते हैं। इसके आयोजन में जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर, साहिल ठेकेदार, मुक्की डीलर ने विशेष योगदान दिया। इसमें मौलाना आसिफ, मौलाना शाहनवाज, कारी जमील, चौधरी असफाक, आरिफ, मारफत राव, साजिद आदि रहे।