फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत फौजी का गोवंश प्रेम, घेर में रखवाएं हुए है 38 गोवंशीय पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कासिमपुर खेड़ी गांव में सेवानिवृत्त फौजी ने 38 बेसहारा गोवंशीय पशुओं को अपने घेर में आसरा दिया हुआ है। ग्रामीणों की मदद से भरण पोषण किया जा रहा है। प्रशासन से गांव में गोवंश आश्रय स्थल खुलवाने और गोवंशों के लिए चोरी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी गांव के सेवानिवृत्त फौजी धर्मवीर को गोवंशीय पशुओं की पीड़ा जब देखी नहीं गई तो उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से अपने घेर में रखवा दिया। वहीं पर खुद तो उनकी सेवा कर ही रहे है, वहीं ग्रामीणों की मदद से गोवंशों के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। यहां पर पीने के लिए शुद्ध पानी, चारे के लिए खोर और अन्य व्यवस्था कराई जा रही है। गांव और आसपास क्षेत्र में सेवानिवृत्त फौजी के इस कार्य की सराहना हो रही है। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन से गोवंशों के लिए चारे और गोवंश आश्रय स्थल बनवाने की मांग की है। गोवंशीय पशुओं पर अभी तक 50 हजार रुपये का खर्च हो चुका है। प्रशासन को भी मदद करनी चाहिए। इसके लिए जल्द डीएम से मिलेंगे।

कान्हा गोशाला को जल्द बनवाने की मांग
दोघट। टीकरी गांव में बन रहे कान्या पशु आश्रय योजना से बन रही गोशाला को कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत से जल्द बनवाने की मांग की है। गोवंशीय पशु किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गेहूं की फसल पकनी शुरू हो गई है। जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। हरपाल, पप्पू, रामसहाय, जगदीश, ओमप्रकाश, राजवीर, रामफल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें