बागपत। जिला खेल अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि 28 फरवरी को भदोही में छठी ऑफ मैराथन दौड़ का आयोजन हो रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 71 हजार, द्वितीय को 41, तृतीय को 11, चतुर्थ को पांच हजार और 15 सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक धावक को टी-शर्ट दी जाएगी। पंजीकरण के लिए धावक 8400030031, 9532110077 पर संपर्क कर सकते हैं।
देशसेवा करने की शपथ दिलाई
दोघट (बागपत)। सनबीम पब्लिक स्कूल, दोघट में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आयोजित योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के तीसरे दिन योगाचार्य रवि शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। देश प्रेम एवं देशभक्ति पाठ पढ़ाते हुए देश की सेवा के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए बच्चों को संस्कारवान बनाना जरूरी है। इस मौके पर संजीव पंवार, जसवीर सिंह, प्रधानाचार्य दीपेश जैन, योगेंद्र, प्रतिभा, रिया, प्रवीण आदि मौजूद रहे।