फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई ने छपरौली मामले की गोपनीय जांच शुरू कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा छपरौली मेें उपभोक्ताओं से बिजली का मीटर खराब बताकर दो से पांच हजार रुपये की अवैध उगाही करने वाले पकड़े फर्जी जेई और एसडीओ स्थानीय कर्मचारियों व बाहरी तत्वों की मिलीभगत से खेल खेल रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेकर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने इसकी गोपनीय जांच शुरू करा दी, इससे स्थानीय कर्मचारियों व बाहरी तत्वों में हड़कंप मच गया। एसई ने कहा जांच में दोषी मिलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
छपरौली कस्बे में काफी समय से फर्जी जेई और एसडीओ उपभोक्ताओं से खराब मीटर बताकर अवैध वसूली कर रहे थे। सोमवार को शक होने पर ग्रामीणों ने फर्जी जेई और एसडीओ को दबोचा और उनकी धुनाई की और सूचना पर एसडीओ गोपाल और अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए आरोपियों युवकों को पुलिस को सौंपा। पुलिस पूछताछ में देशपाल की पत्नी सीमा से मीटर बदलने के नाम पर ढाई हजार वसूलना कबूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण की एसई रामबीर सिंह ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो स्थानीय कर्मचारियों व बाहरी तत्वों का भी शामिल होना बताया गया। अब इस मामले को एसई ने गंभीरता से लिया और इसकी विभागीय गोपनीय जांच शुरू करा दी। एसई रामबीर सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं की जाएगी, स्थानीय कर्मचारियों व बाहरी तत्वों का भी इस खेल में शामिल होना बताया जा रहा है, जांच कर कठोर कार्रवाई होगी। इस संबंध मेेें अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप ने कहा एसई के निर्देश पर गोपनीय जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा उपभोक्ता किसी बाहरी व्यक्तियों के संपर्क में न आएं, सीधे तौर पर बिजलीघर व कार्यालय पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें